ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हेमंत सोरेन पर सुदेश महतो का बड़ा हमला, कहा- प्रदेश के वर्तमान और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचा रही सरकार

RANCHI: झारखंड में नियोजन नीति और 1932 खतियान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर विपक्ष हेमंत सरकार को लगातार घेरने में लगी है। इतना ही नही जैसे-जैसे 2024 चुनाव नि

हेमंत सोरेन पर सुदेश महतो का बड़ा हमला, कहा- प्रदेश के वर्तमान और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचा रही सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में नियोजन नीति और 1932 खतियान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे लेकर विपक्ष हेमंत सरकार को लगातार घेरने में लगी है। इतना ही नही जैसे-जैसे 2024 चुनाव निकट आ रहा हैं सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटी सेकने में लगी है। अपनी पार्टी की  पहचान को बूथ स्तर से लेकर  पंचायत स्तर तक मजबूत करने में लगी है। इसी बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई। सुदेश महतो ने इस दौरान हेमंत सोरन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के वर्तमान और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचा रही है। 


इस बैठक में रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की समीक्षा की गयी और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस बात को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी को मज़बूत करने के लिये  राज्य के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी  विधानसभा प्रभारी के साथ संयुक्त बैठक की। 


पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं को सुदेश महतो ने बधाई दी। सुदेश महतो ने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी लोगों ने रामगढ़ उपचुनाव में मेहनत किया है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने रामगढ़ की जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहयोगी दल का भी आभार प्रकट किया। इस परिणाम को जीतने में उन्होंने अपना योगदान दिया है।


बैठक में पार्टी के महाधिवेशन की तिथि मार्च महीने में तय की गयी है। वही आज के इस  बैठक की माध्यम से  महाधिवेशन के साथ- साथ राज्य के ज्वलंत विषय स्थानीय नीति नियोजन पर चर्चा हुई। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान और भविष्य दोनों से खेल रही है।