ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

स्पेशल स्टेटस की मांग पर चिराग बीजेपी के साथ, नीतीश कुमार से मांग लिया पैसे का हिसाब

PATNA : जमुई के सांसद चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. जहां एक

स्पेशल स्टेटस की मांग पर चिराग बीजेपी के साथ, नीतीश कुमार से मांग लिया पैसे का हिसाब
First Bihar
3 मिनट

PATNA : जमुई के सांसद चिराग पासवान ने नीति आयोग की रिपोर्ट और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. जहां एक ओर उनके चाचा पशुपति कुमार पारस और चचेरे भाई प्रिंस राज नीतीश कुमार के साथ खड़े दिख रहे हैं वहीं चिराग पासवान के नीतीश के खिलाफ तीखे तेवर हैं.


चिराग पासवान ने ट्वीट कर लिखा है कि तू इधर उधर की न बात कर, बता ये काफिला क्यों लुटा.. प्रभु का वनवास 14 साल का था. नीतीश जी का शासन 16 साल का. उसके बाद भी बिहार, विकास की लिस्ट के आखिर में है. BJP कहती है बिहार को पर्याप्त सहायता मिली. नीतीश जी बताएं, विशेष राज्य का फिर बहाना बनाएंगे या बताएंगे पैसा कहां गया ?


स्पेशल स्टेटस की मांग पर चिराग बीजेपी के साथ, नीतीश कुमार से मांग लिया पैसे का हिसाब

इस ट्वीट से यह भी साफ़ दिख रहा है कि चिराग पासवान बीजेपी के लिए अब भी सॉफ्ट हैं. बीजेपी के नेताओं ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को सीधे ख़ारिज कर दिया है. चिराग पासवान भी बीजेपी नेताओं के सुर में बोल रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी में जब टूट की खबर सामने आई थी उस वक्त चिराग पासवान ने इसे नीतीश कुमार का हिडेन ऑपरेशन बताया गया था. 


चिराग पासवान ने आरोप लगाए थे कि नीतीश कुमार ने उनकी पार्टी और परिवार को तोड़ने का काम किया लेकिन तब चिराग पासवान के साथ बीजेपी खड़ी नजर नहीं आई थी खुद नरेंद्र मोदी ने चाचा पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दे दी लेकिन अब विशेष दर्जे के सवाल पर पशुपति कुमार पारस बीजेपी की बजाय नीतीश के साथ खड़े हुए हैं. वहीं चिराग पासवान एनडीए में हाशिये पर आने के बावजूद बीजेपी के खिलाफ अपनी जुबान नहीं खोलते. बल्कि नीतीश कुमार पर हमला बोलने के लिए बीजेपी नेताओं का साथ भी देते हैं.

टैग्स