ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?

स्पेशल स्टेटस की मांग को क्या भूल गए RCP, ललन सिंह बोले.. BJP की मजबूरी हम नहीं जानते

PATNA : आरसीपी सिंह का झुकाव क्या भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ज्यादा है, क्या आरसीपी सिंह जेडीयू की नीतियों और सिद्धांतों से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं, यह तमाम ऐसे सवाल ह

स्पेशल स्टेटस की मांग को क्या भूल गए RCP, ललन सिंह बोले.. BJP की मजबूरी हम नहीं जानते
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आरसीपी सिंह का झुकाव क्या भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ज्यादा है, क्या आरसीपी सिंह जेडीयू की नीतियों और सिद्धांतों से धीरे-धीरे दूर होते जा रहे हैं, यह तमाम ऐसे सवाल है जो इन दिनों जेडीयू के अंदर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने जिस तरह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन नहीं होने का ठीकरा आरसीपी सिंह के माथे पर फोड़ा. उसके बाद लगातार या कयास लगाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह पार्टी में धीरे-धीरे हाशिए पर चले जाएंगे. 


बिहार को विशेष दर्जे के मुद्दे पर जेडीयू अध्यक्ष ने आज एक बार फिर बेबाकी से अपनी बात रखी है. कहां है कि स्पेशल स्टेटस वेडियो की पुरानी मांग रही है. और पार्टी किसी भी कीमत पर इस मांग को नहीं छोड़ने वाली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी से गठबंधन को लेकर आरसीपी सिंह के ऊपर तंज कसने वाले ललन सिंह ने एक बार फिर स्पेशल स्टेटस के मसले पर आरसीपी सिंह को आईना दिखाया है. 


ललन सिंह ने कहा है कि आरसीपी सिंह जिस वक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस वक्त भी स्पेशल स्टेटस का मुद्दा पार्टी ने पुरे जोर तरीके से उठाया था. मुझे नहीं लगता कि आरसीपी सिंह यह बात भूल गए होंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या आरसीपी सिंह का झुकाव बीजेपी की तरफ से ज्यादा दिख रहा है, ललन सिंह ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि आरसीपी सिंह जेडीयू के नेता होने के नाते ही केंद्रीय कैबिनेट में शामिल है.


ललन सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हम से गठबंधन क्यों नहीं किया, यह बीजेपी जानती होगी. बीजेपी की मजबूरी के बारे में हमें नहीं पता हम ईमानदारी से बीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बीजेपी के बदले हुए गठबंधन धर्म को लेकर भी ललन सिंह ने अपनी राय रखी है. ललन सिंह का आज जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई और आडवाणी वाली भारतीय जनता पार्टी को याद किया. 


उन्होंने कहा कि अटल जी के दौर में भारतीय जनता पार्टी का स्वरूप बेहद व्यापक था गठबंधन में शामिल घटक दलों के साथ बर्ताव करने का तौर तरीका भी अलग था. लेकिन आज बहुत कुछ बदल चुका है बीजेपी की मजबूरी के बारे में हम बयां नहीं कर सकते लेकिन इतना जरूर है कि जेडीयू गठबंधन धर्म को निभाता रहा है.



टैग्स