ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

सोनिया से मुलाकात पर बोले सुशील मोदी, कांग्रेस डूबता जहाज, नीतीश का डूबना तय

DELHI:मिशन 2024 के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी से मिले और चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। विप

सोनिया से मुलाकात पर बोले सुशील मोदी, कांग्रेस डूबता जहाज, नीतीश का डूबना तय
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI:मिशन 2024 के तहत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की शाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी से मिले और चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। विपक्षी दलों को एकजुट करने की यह कदम बतायी जा रही है। सोनियां गांधी से लालू और नीतीश की इस मुलाकात पर बीजेपी नेता सुशील मोदी ने हमला बोला है। 


सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सोनियां गांधी की कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है जिस पर जो सवार होता उसका डूबना निश्चित है। नीतीश जी का भी डूबना तय है। सुशील मोदी ने कहा कि अब लालू का दौर भी खत्म होने की कगार पर है। लालू यादव का दौड़ लौटने वाला नहीं है।  क्योंकि, अभी नरेंद्र मोदी का बोलबाला देशभर में चल रहा है।


सुशील मोदी ने कहा कि सोनियां गांधी और लालू प्रसाद यादव अब नीतीश कुमार को कुछ भी नहीं दे सकते हैं। केवल उनका वक्त बर्बाद कर सकते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अब कभी किंग मेकर नहीं बनेंगे लेकिन यदि ऐसा हुआ भी तो वे नीतीश कुमार को नहीं, राहुल गांधी को चुनेंगे। 


सुशील मोदी ने हरियाणा में हुए चौटाला की रैली फ्लॉप बताया। कहा कि नीतीश कुमार के अलावे इस रैली में विपक्ष का कोई मुख्यमंत्री नहीं पहुंचा था। सोनिया से नीतीश-लालू की भेंट बेमतलब है क्योंकि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है इस जहाज पर सवार होने वाले नीतीश का डूबना तय है। वही लालू का दौर समाप्त की ओर है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मौका मिला तो लालू यादव नीतीश को नहीं बल्कि राहुल को चुनेंगे।