ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

Anant Singh: अपने ‘लाडला’ के साथ सोनपुर मेला घूमने पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, यूपी से आए दो करोड़ के शराबी भैंसा को भी देखा

SONEPUR: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला घूमने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मेला में उनके तीन घोड़े लाए गए हैं। घोड़े बेचने के लिए नहीं

Anant Singh: अपने ‘लाडला’ के साथ सोनपुर मेला घूमने पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह, यूपी से आए दो करोड़ के शराबी भैंसा को भी देखा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SONEPUR: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला घूमने के लिए अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। मेला में उनके तीन घोड़े लाए गए हैं। घोड़े बेचने के लिए नहीं बल्कि मेला के आकर्षण को बढ़ाने के उद्देश्य से लाया गया है।


दरअसल, रविवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह सोनपुर मेला घूमने के लिए पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। अनंत सिंह का घोड़ा लाडला सोनपुर मेला में लाया गया है। मेला घूमने आने वाले लोगों के लिए अनंत सिंह के घोड़ा लाडला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखने के लिए लोग मेला में पहुंच रहे हैं।


घोड़ा का रेस देखने के लिए पूर्व विधायक अनंत सिंह भी सोनपुर मेला में पहुंचे थे। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने सोनपुर मेला में यूपी से आए बियर पीने वाले दो करोड़ के भैंसा को भी देखा। इस दौरान अनंत सिंह ने कहा कि न तो वह घोड़ा बेचने आए हैं और ना ही खरीदने पहुंचे हैं।


उन्होंने कहा कि लाडला सोनपुर मेला में बिकने नही आया है बल्कि मेला की खूबसूरती को बढाने के लिए आया है। पांच साल बाद सोनपुर मेला में आये हैं। जेल में रहने के कारण सोनपुर मेला में नहीं आ पाते थे। पहले मेला देखने वाले आते थे तो मेला में रुकते थे लेकिन अब पुल बन जाने से लोग आते हैं और चले जाते हैं। मेला छोटा होते जा रहा है। मेला में कुछ नही है। सिर्फ आदमी दिखाई देता है। मेरा तीन घोड़ा मेला में आया है। मेरे खरीदने लायक मेला में कुछ भी नहीं है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता