ब्रेकिंग
बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ेगी VIP, मुकेश सहनी ने बनाया ये प्लान

PATNA : राजधानी पटना में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के आवास पर किया गया। इस बैठक में पार्टी के युवा कार्यकर्

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ेगी VIP, मुकेश सहनी ने बनाया ये प्लान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में रविवार को विकासशील इंसान पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी के आवास पर किया गया। इस बैठक में पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के साथ साथ VIP आईटी सेल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के टिप्स दिए।


बैठक को संबोधित करते हुए VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि आज के इस दौर में किसी भी राजनीतिक दल के लिए आईटी सेल और सोशल मीडिया पार्टी के योद्धा के रूप में हैं। तकनीक के इस दौर में इनके सशक्त रहे बिना अपनी बातों और विचारों को जन-जन तक नहीं पहुंचाया जा सकता। उन्होंने कहा कि आज जब अधिकांश मीडिया संस्थान उद्योगपतियों के कब्जे में है। ऐसे में सोशल मीडिया ही गरीबों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने इस बैठक में अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 'हर हर महादेव ' का नारा भी दिया।


उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में आईटी और सोशल मीडिया की भूमिका अहम होने वाली है, जिसके लिए आज से ही तैयारी करनी पड़ेगी। सहनी ने कहा कि वीआईपी की प्राथमिकता शोषितों, वंचित हैं। वीआईपी एक विचार को लेकर आगे बढ़ रही है और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सही उपयोग जरूरी है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को सोशल मीडिया ग्रुप से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल की पहुंच बढ़ाने के टिप्स दिए।


उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर पार्टी के कामकाज में सुधार के लिए प्रभाव विश्लेषण करेंगे, आम जनता के दृष्टिकोण को समझना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे हर हफ्ते एक वर्चुअल बैठक पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। मुकेश सहनी ने राज्य में बूथों स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों का डाटाबेस तैयार करने के भी निर्देश दिए, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी सोशल मीडिया और आईटी टीम को टिप्स देते हुए कहा इस दौर में इसकी उपयोगिता काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए बहुत आसानी से अपनी बातें लोगों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश, जिला, प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की सलाह दी।

टैग्स