ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नहीं दूर होने वाली है बिहार की बदहाली, प्रशांत किशोर बोले- लालू-नीतीश ने वर्षों ठगा..फिर भी नहीं खुल रही लोगों की आंख

SIWAN: जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर घूम-घूमकर बिहार सरकार की खामियों को लोगों से बता रहे हैं। यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे प्रशांत किशोर

नहीं दूर होने वाली है बिहार की बदहाली, प्रशांत किशोर बोले- लालू-नीतीश ने वर्षों ठगा..फिर भी नहीं खुल रही लोगों की आंख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर घूम-घूमकर बिहार सरकार की खामियों को लोगों से बता रहे हैं। यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू और नीतीश पर एक बार फिर से हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि लालू-नीतीश ने 32 वर्षों तक बिहार की जनता को ठगने का काम किया इसके बावजूद लोगों को वोट देने के लिए कोई और नहीं मिलता है। 32 वर्षों से बिहार के लोग लालू-नीतीश को वोट दे रहे हैं और उन्हीं दो दोष भी देते हैं।


सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, लोग ये सोचते हैं कि बिहार को सुधारने के लिए कोई मंगल ग्रह से आएगा और बिहार सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि पिछले 32 सालों से हम लालू-नीतीश को वोट देकर जीता रहे हैं और इन दोनों से अच्छा कोई नेता नहीं है क्या? एक आदमी को 32 सालों से वोट भी दे रहे हैं और उसी आदमी को दोष भी दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि जब कोई दुकान पर कपड़े खरीदने जाता है और वो दुकान वाला आपको ठग लेता है तो क्या आप फिर उस दुकान पर जाते हैं? नहीं जाते हैं, और यदि जाते हैं तो दूसरा आप से पूछता है कि जब वो दुकान वाला ठगता है तो उस दुकान पर क्यों गए थे, जब आपको पता है नेता आपको ठगता है, तो आप उसी नेता को वोट क्यों दे रहे है? और यदि उसी नेता को वोट देते हैं तो दुखी क्यों होते हैं कि नेता ने ठग लिया।

टैग्स