ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

सीवान में विकासशील इंसान पार्टी का दावत-ए-इफ्तार: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मांगी अमन चैन की दुआ

SIWAN: रमजान के महीने में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की ओर से सीवान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शामिल ह

सीवान में विकासशील इंसान पार्टी का दावत-ए-इफ्तार: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने मांगी अमन चैन की दुआ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: रमजान के महीने में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की ओर से सीवान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शामिल हुए। इस दौरान इफ्तार में शामिल होने वाले  रोजेदारों का उन्होंने स्वागत किया। मुकेश सहनी ने बिहार की तरक्की और अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। 


वीआईपी के सीवान जिला इकाई द्वारा आयोजित इस इफ्तार पार्टी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी शिरकत की। सीवान के टाउन हॉल में वीआईपी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में आयोजित इस इफ्तार पार्टी के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हम सभी को समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए, इससे आने वाली पीढ़ी को भी सभी धर्मों को समझने का मौका मिलेगा और उसकी अच्छाइयों को जान सकेंगे। 


इस मौके पर मुकेश सहनी को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुकेश सहनी सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ माँगी।