ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

CPI (M) नेता सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, दिल्ली AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

DELHI: बड़ी खबर देश की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। सीपीआई(एम) के नेता सीताराम येचुरी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स के आईसीयू में उनका इलाज जारी है। जानक

CPI (M) नेता सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, दिल्ली AIIMS के ICU में चल रहा इलाज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बड़ी खबर देश की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। सीपीआई(एम) के नेता सीताराम येचुरी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। दिल्ली एम्स के आईसीयू में उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक येचुरी की हालत नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम येचुरी के हालात पर नजर बनाए हुए है। सीपीआई(एम) की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि डॉक्टरों की टीम सीताराम येचुरी के इलाज में लगी हुई है और उनकी हालत इस समय गंभीर है। इससे पहले बीते 19 अगस्त को सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ती तबीयत बिगड़ गई थी। निमोनिया की शिकायत के बाद देर रात उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।


अब एक बार फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई है और फिर से दिल्ली एम्स में उन्हें भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली एम्स पहुंचे है और येचूरी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। हाल ही में येचुरी ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया था। बता दें कि सीताराम येचुरी विपक्ष के बड़े नेता है और सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य भी हैं।