ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम: मंच पर मौजूद BJP सांसदों और विधायकों को नाबालिग बच्चे ने पिलाया पानी

SITAMARHI: देशभर में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सीतामढ़ी में भी पीएम मोदी

मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम: मंच पर मौजूद BJP सांसदों और विधायकों को नाबालिग बच्चे ने पिलाया पानी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: देशभर में मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सीतामढ़ी में भी पीएम मोदी के 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लेकिन इस दौरान एक शर्मनाक तस्वीर भी निकलकर सामने आई है। जिसमें एक नाबालिग बच्चा भाजपा के सांसदों और विधायकों को पानी पिला रहा है। उसके हाथ में ट्रे है उस पर डिस्पोजल गिलास जो कि पानी से भरा है। वह मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक घुमघुम कर पानी चलाता रहा लेकिन तभी उसकी तस्वीर वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है।


यह कार्यक्रम सीतामढ़ी जिले के गौशाला में आयोजित की गई थी जिसमें जिले भर के भाजपा विधायक और भाजपा की सांसद रामा देवी भी मौजूद थी। ये सब उन लोगो के मौजूदगी में होता रहा। इस कार्यक्रम में बथनाहा के भाजपा विधायक अनिल कुमार परिहार की भाजपा विधायक गायत्री देवी शिवहर की भाजपा सांसद रमा देवी सहित कई भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। 


पूरे देश में अभी 2 दिन पूर्व 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया गया है। इसकी असली हकीकत और धरातल पर क्या स्थिति है इसका जीता जागता नमूना इस कार्यक्रम में देखने को मिला। जहां सीतामढ़ी और विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं की मौजूदगी में नाबालिग बच्चा गंजी पैंट में पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच मौजूद रहा और पानी पीलाता रहा। इस कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया था।


 बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया लेकिन इस नाबालिग बच्चे पर किसी की भी शायद नजर नहीं गयी। नाबालिग बच्चा पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायकों और सांसदों को नाश्ते का पैकेट और पानी चलाता रहा उसके सम्मान की बात किसी ने नहीं की। ऐसा नहीं हुआ होगा कि किसी की नजर बच्चे पर गई नहीं हो। बहरहाल नाबालिग बच्चे से काम कराने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो इस कार्यक्रम पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि इतने लोग मौजूद थे किसी की नजर बच्चे पर क्यों नहीं गयी?

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता