ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

BIHAR POLITICS: तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा..जिनसे बिहार नहीं संभल रहा उनके साथ जाना..खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिनसे बिहार नहीं संभल रहा उनके साथ जाना खुद अपने पैर पर कुल्

BIHAR POLITICS: तेजस्वी ने नीतीश पर बोला हमला, कहा..जिनसे बिहार नहीं संभल रहा उनके साथ जाना..खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिनसे बिहार नहीं संभल रहा उनके साथ जाना खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के समान है। तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार के लिए राजद का दरवाजा हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो गया है। 


कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे तेजस्वी यादव ने सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी की उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की है। दो सौ यूनिट बिजली फ्री देने और महिलाओं को 2500 रूपये देने का वादा किये हैं। हमारी सरकार बनी तो यह वादा जरूर पूरा करेंगे।  


सीतामढ़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के फिर से राजद में आने पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कौन अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारगा। नीतीश कुमार का राजद में कोई मतलब नहीं बनता है। अब महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए दरवाजे पूरी तरह बंद है। 


कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम एवं माई- बहन मान योजना को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव सीतामढ़ी में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री को टायर्ड मुख्यमंत्री बताया और कहा कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने इस दौरान उन्होंने बगैर नाम लिए प्रशांत किशोर को बहरूपिया एवं बीजेपी का B टीम बताया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता