ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

बिहार विधान परिषद के सभापति-उपसभापति का अभिनंदन समारोह, RJD विधायक से लेकर राजद नेता तक रहे नदारद

SITAMARHI: महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद सीतामढ़ी जिले के दो नेताओं को बिहार विधान परिषद में सभापति एवं उप सभापति का पद दिया गया। जिसके बाद जिलेवासियों में जहां खुशी का मा

बिहार विधान परिषद के सभापति-उपसभापति का अभिनंदन समारोह, RJD विधायक से लेकर राजद नेता तक रहे नदारद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: महागठबंधन की नई सरकार बनने के बाद सीतामढ़ी जिले के दो नेताओं को बिहार विधान परिषद में सभापति एवं उप सभापति का पद दिया गया। जिसके बाद जिलेवासियों में जहां खुशी का माहौल है। वहीं आज सभापति बनने पर देवेश चंद्र ठाकुर एवं उपसभापति बनने पर रामचंद्र पूर्वे का नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन सीतामढ़ी के पुनौरा स्थित कामिनी विवाह भवन में किया गया था लेकिन भव्य समारोह में ना ही कोई विधायक और ना ही राजद के कोई पूर्व विधायक ही पहुंचे। आरजेडी के जिलाध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे। 


इस कार्यक्रम के दौरान राजद से उपसभापति रामचंद्र पूर्वे के अलावे राजद का कोई विधायक या पूर्व विधायक या फिर RJD प्रत्याशी रहे कोई राजद नेता भी इस अभिनंदन समारोह में शामिल होने नहीं पहुंचा। सीतामढ़ी में आरजेडी के बाजपट्टी से मुकेश यादव और बेलसंड से संजय गुप्ता विधायक हैं जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 


पूर्व विधायक अबू दोजाना, सुनील कुशवाहा, पूर्व विधायक मंगिता देवी, जिलाध्यक्ष सफीक खान,आरजेडी प्रत्याशी में रितु जायसवाल भी शामिल नहीं हुए। अभिनंदन समारोह का आयोजन पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक मिश्रा शिशु ने किया था। यही कारण रहा की राजद का कोई भी नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए और इस कार्यक्रम से दूरी बनायी।


महागठबंधन की नई सरकार तो बिहार में बन गई लेकिन सीतामढ़ी में इस अभिनंदन समारोह की तस्वीरें जेडीयू और आरजेडी के बीच के दरार को साफ दर्शाता है। अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार है तो उपसभापति के अभिनंदन समारोह में राजद के किसी भी विधायक की मौजूदगी आखिर क्यों नहीं दिखी? 


राजद के जिलाध्यक्ष तक भी इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। अभिनंदन समारोह में जिले के भाजपा विधायक गायत्री यादव एवं उनके पति पूर्व भाजपा विधायक राम नरेश यादव पहुंचे थे लेकिन राजद का कोई विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे नेताओं की तस्वीर और वीडियो से यह साफ पता चलता है। राजद नेता की मौजूदगी नहीं होने की गवाही ये तस्वीरें दे रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता