ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

भाजपा विधायक पवन जायसवाल की भाभी के बाद अब बहन भी चुनाव हारी

सीतामढ़ी : इस वक्त की बड़ी खबर बैरगनिया प्रखंड की मुसाचक पंचायत से आ रही है जहाँ पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. मुखिया पद पर दीनबंधु प्रसाद ने बीजेपी विधायक पवन जायसवाल की बहन

भाजपा विधायक पवन जायसवाल की भाभी के बाद अब बहन भी चुनाव हारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

सीतामढ़ी : इस वक्त की बड़ी खबर बैरगनिया प्रखंड की मुसाचक पंचायत से आ रही है जहाँ पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. मुखिया पद पर दीनबंधु प्रसाद ने बीजेपी विधायक पवन जायसवाल की बहन सुधा देवी को 76 मतों से हरा दिया है. इससे पहले विधायक की भाभी गायत्री जायसवाल फुलवरिया पंचायत से चुनाव हार चुकी है.


वहीं पचटकी यदु से मुखिया पद पर अजीत कुमार, बेलगंज से मुखिया पद पर सोमू झा और नंदबारा से पूर्व जिला पार्षद राजकिशोर सिंह की मां शारदा देवी मुखिया बनी हैं. पंचायत समिति सदस्य पद पर पचटकी यदु से कुख्यात स्वर्गीय राकेश झा की मां विभा देवी निर्वाचित हुई है.


वहीं सुपौल स्थित त्रिवेणीगंज जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 से आरजेडी के पूर्व छात्र जिलाध्यक्ष सह आरजेडी कार्यकर्ता ई. प्रवेश प्रवीण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी जयशंकर कुमार को भाड़ी मतों से हराकर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 से शानदार जीत हासिल की है. आपको बता दें कि प्रवीण पहली बार जिला परिषद सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं. वो क्षेत्र संख्या 22 से रिकॉर्ड 10,711 वोट हासिल करने में कामयाब हुए हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें