ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

सिमरी बख्तियारपुर में हुंकार भरेंगे तेजस्वी, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

PATNA : बिहार में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. सभी पार्टियों के कद्दावर नेता लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं. रविवार को नेता प्रतिपक्ष ते

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है. सभी पार्टियों के कद्दावर नेता लगातार चुनावी दौरा कर रहे हैं. रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सिमरी बख्तियारपुर में हुंकार भरेंगे. तेजस्वी आज चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद उम्मीदवार जफर आलम के समर्थन में वोट की अपील करेंगे. बता दें कि इस सीट पर वीआईपी पार्टी की ओर से मुकेश सहनी ने अपना अलग उम्मीदवार को उतारा है. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव दोपहर 1 बजे दिन में सिमरी बख्तियारपुर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. चुनावी सभाओं में तेजस्वी लगातार नीतीश सरकार और बीजेपी नेताओं को अपने निशाने पर ले रहे हैं. मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला से लेकर पटना में जलजमाव की स्थिति को वो मुद्दा बना रहे हैं. उधर दूसरी ओर मुकेश सहनी ने अपने कैंडिडेट को मौका देकर सीधे राजद को चुनौती दी है. 


लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला. बीजेपी कोटे से नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर में जल जमाव की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और किन परिस्थितियों में नगर निगम के पूर्व आयुक्त ने पद को छोड़ा इस मामले की भी जांच की जानी चाहिए.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता