ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सीमांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद पटना लौटे मुख्यमंत्री, वर्षापात से फसलों को हुआ नुकसान, क्षति के आकलन के बाद दी जाएगी सहायता: नीतीश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीमांचल के बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम ने किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सूपौल, सहरसा, समस्तीपुर

सीमांचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण के बाद पटना लौटे मुख्यमंत्री, वर्षापात से फसलों को हुआ नुकसान, क्षति के आकलन के बाद दी जाएगी सहायता: नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीमांचल के बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम ने किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सूपौल, सहरसा, समस्तीपुर सहित कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लिया है और अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इस मीटिंग में पूरे हालात की चर्चा की जाएगी। जिसके बाद पीड़ितों को सहायता दिए जाने का निर्देश दिया जाएगा। 


मुख्यमंत्री से जब भागलपुर के एक व्यक्ति की कश्मीर में हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वे  तत्काल इस पूरे मामले की जानकारी ले लेंगे। वही जब उनसे यह पूछा गया कि महागठबंधन में फूट नजर आ रही है इसका क्या इसका फायदा होगा? मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इसका एनालिसिस करना मीडिया का काम है वे इस संबंध में कुछ नहीं बोलेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि किशनगंज,पूर्णिया,अररिया,सुपौल,सहरसा समस्तीपुर सहित कई इलाकों का जायजा लिया गया है। इस दौरान यह देखने को मिला कि किसानों की फसलों की क्षति हुई है। वर्षापात के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। हम इस क्षति का आकलन कर रहे हैं जल्द ही पीड़ितों को सहायता दी जाएगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें