ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

शिक्षा मंत्री ने RSS-BJP को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया, धीरेंद्र शास्त्री पर बोले..ये धर्म के नाम पर दुकानदारी चलाने वाले लोग हैं

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। भगवत कथा कार्यक्रम 13 मई से

शिक्षा मंत्री ने RSS-BJP को  नफरत फैलाने वाली पार्टी बताया, धीरेंद्र शास्त्री पर बोले..ये धर्म के नाम पर दुकानदारी चलाने वाले लोग हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। भगवत कथा कार्यक्रम 13 मई से 17 मई के बीच होना तय हुआ है। इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इस कार्यक्रम में 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। वही धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बिहार में बयानबाजी तेज हो गयी है। जहानाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नफरत फैलाने वाली पार्टी है। नफरत फैलाने के उद्धेश्य से यदि कोई आता है तो बिहार इसकी इजाजत कभी नहीं देगा। 


बीजेपी और आरएसएस को नफरत फैलाने वाली पार्टी बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि वैसे तो लोकतंत्र में कही भी  किसी को आने-जाने में कोई रोक नहीं है लेकिन कोई नफरत फैलाने के उद्धेश्य से यदि कोई बिहार में आता है तो इसकी इजाजत नहीं होगी। चंद्रशेखर ने कहा कि आशा राम बापू और राम रहीम का क्या हाल हुआ यह सबने देखा है। 


बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि माइंड रीडर सुहानी शाह भी चमत्कार करती है। मन की बाते पढ़ती है। सुहानी शाह माइंड रीडर है तो उसके चमत्कार को मीडिया क्यों नहीं चलाते हैं। जो सुहानी शाह करती है बागेश्वर बाबा  भी वही करते हैं। जिसे चमत्कार कहा जाता है। ये लोग धर्म के नाम पर दुकानदारी चलाते हैं। दुकानदारी चलाने वाले लोग देश की सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। नफरत फैलाने के लिए उद्धेश्य से कोई आता है तो बिहार इसकी इजाजत कभी नहीं देगा।


इस कार्यक्रम में जहानाबाद सांसद चन्देश्वर चंद्रवंशी, विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, घोसी विधायक रामबली यादव मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के जहानाबाद आगमन पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता