ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिरिराज की नाराजगी पर जेडीयू ने दी नसीहत, बिन ब्याही दुल्हन की तरह छमकना छोड़ें

PATNA : RSS जासूसी कांड को लेकर जेडीयू से गिरिराज सिंह की नाराजगी सामने आने के बाद एनडीए में आपसी खींचतान शुरू हो गई है. जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्याम रजक ने गिरिराज सि

FirstBihar
Admin
1 मिनट
PATNA : RSS जासूसी कांड को लेकर जेडीयू से गिरिराज सिंह की नाराजगी सामने आने के बाद एनडीए में आपसी खींचतान शुरू हो गई है. जेडीयू नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री श्याम रजक ने गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा है कि गिरिराज सिंह बिन ब्याही दुल्हन की तरह छमकना छोड़ दें। मंत्री श्याम रजक ने कहा है कि गिरिराज सिंह को अगर कोई परेशानी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहें. ट्वीट और रिट्रीट के जरिए छमकने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। आपको बता दें कि RSS जासूसी कांड सामने आने के बाद गिरिराज सिंह ने खुद तो कोई बयान नहीं दिया है लेकिन उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उन बीजेपी कार्यकर्ताओं के ट्वीट को लगातार रिट्वीट किया है जो जेडीयू से गठबंधन खत्म कर लेने की मांग कर रहे हैं। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता