ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

तीर संभालने से पहले छुड़ा दिया हाथ, सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद को कांग्रेस ने किया बाहर

PATNA : कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे और कहलगांव विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

तीर संभालने से पहले छुड़ा दिया हाथ, सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद को कांग्रेस ने किया बाहर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे सदानंद सिंह के बेटे और कहलगांव विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार शुभानंद मुकेश को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. शुभानंद मुकेश जनता दल यूनाइटेड का दामन थामने वाले हैं. और जैसे ही यह खबर सामने आई कांग्रेस ने अपनी लाज बचाने के लिए आनन-फानन में शुभानंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया. शुभानंद के खिलाफ अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है. हालांकि हैरत की बात यह है कि उनके खिलाफ एक्शन प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व ने नहीं लिया है, बल्कि भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने यह कार्रवाई की है.


3 दिन पहले ही या खबर सामने आ गई थी कि शुभानंद मुकेश जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम ले जा रहे हैं. 12 दिसंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है. इस मौके पर शुभानंद मुकेश के साथ-साथ कांग्रेस के कुछ और नेता भी जेडीयू की सदस्यता लेने वाले हैं. शुभानंद मुकेश तीर संभाले उसके पहले ही कांग्रेस ने उनसे हाथ छुड़ाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया.


दरअसल, शुभानंद मुकेश ने अपने पिता की बीमारी और उनके निधन के दौरान ही यह तय कर लिया था कि वह भविष्य में नीतीश कुमार के साथ राजनीति करेंगे. सदानंद सिंह जब बीमार थे तो इस दौरान में नीतीश कुमार ने सक्रियता दिखाई थी. 


ऐसे वक्त में जब अपने दिग्गज नेता की खबर कांग्रेस ने नहीं ली उस वक्त नीतीश कुमार की पहल पर सदानंद सिंह को बेहतर इलाज मिल पाया. खुद नीतीश कुमार सदानंद सिंह का हालचाल जानने भी पहुंचे थे. इसी दौरान नीतीश कुमार से शुभानंद मुकेश प्रभावित हुए और अब उन्होंने जेडीयू में शामिल होने का फैसला कर लिया.