ब्रेकिंग
Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी

शरद यादव के नेतृत्व में हुई बैठक पर जगदानंद की सफाई, कहा- सभी अपने स्तर से कर रहे चुनाव की तैयारी

PATNA : शरद यादव के साथ महागठबंधन दलों के नेता जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है। शरद यादव आरजेडी सुप्रीमो

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : शरद यादव के साथ महागठबंधन दलों के नेता जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी की बैठक के बाद बिहार के सियासी गलियारे में खलबली मची हुई है। शरद यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने वाले हैं।  प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस पूरे मामले का बचाव करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने तरीके से मिल कर चुनाव तैय़ारी कर रहे हैं सभी का मकसद चुनाव जीतना है।


मीडिया के सवालों पर कि शरद यादव पार्टी से अलग महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं इस सवाल के जवाब में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि शरद यादव हमारे पार्टी के सम्मानित नेता हैं।  सभी नेता अपने-अपने स्तर से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, वे भी अपने स्तर से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। वहीं लालू यादव से शरद यादव की मुलाकात के सवाल पर उन्होनें कहा कि वे कई बार पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात करते रहे हैं। इसके दूसरे मायने निकालने की क्या जरुरत है।


शरद यादव के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद मांझी के सुर भी तल्ख दिखे। उन्होनें एनडीए को हराने के लिए सभी दलों को एकजुट होने की बात जरूर कही। लेकिन वे जिस तरह झारखंड चुनाव में महागठबंधन की एकजुटता और दिल्ली चुनाव के बिखराव की चर्चा करते दिखे कहीं न कहीं उनके दिल की टीस सामने आयी है। वैसे भी मांझी और कुशवाहा मिल कर शरद यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने का मुद्दा उछाल चुके हैं। वहीं महागठबंधन के दूसरे दलों ने अब तक तेजस्वी को सीएम फेस बनाए जाने पर सहमति नहीं जताई है। कांग्रेस इस मामले पर कुछ भी खुल कर नहीं बोल रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी चुप्पी साध रखी है। कुशवाहा और मांझी को सीएम कैंडिडेट के तौर पर तेजस्वी पसंद नहीं हैं। इन सब के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह कह चुके हैं कि हम महागठबंधन में सबसे बड़े दल हैं। अगर किसी को हमारे फैसले से ऐतराज है तो वह अपना रास्ता देख सकता है।







टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता