ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, 9 और 16 जुलाई को राज्यभर में करेंगे चक्का जाम

PATNA: बिहार में अध्यापक नियुक्ति नियमावली में किए गए संशोधन बाद लगातार उसका विरोध हो रहा है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म करते हुए अब बिहार के बाहर क

शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, 9 और 16 जुलाई को राज्यभर में करेंगे चक्का जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अध्यापक नियुक्ति नियमावली में किए गए संशोधन बाद लगातार उसका विरोध हो रहा है। बिहार सरकार ने शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति को खत्म करते हुए अब बिहार के बाहर के युवाओं को भी बहाली में अवसर देने का फैसला लिया है, जिसका विरोध हो रहा है। पप्पू यादव की पार्टी जाप शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में उतर गई है और आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 


दरअसल, शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को पटना के गर्दनीबाग में पप्पू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जाप कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला और कहा कि डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। उन्होंने इसे नीतीश सरकार का आत्मघाती कदम बताया।


पप्पू यादव ने कहा है सरकार की गलत नीतियों के कारण बिहार के युवा पलायन को विवश हो गए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए जाप आंदोलन करेगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ जाप के कार्यकर्ता पूरे राज्य में 9 जुलाई को चक्का जाम करेंगे जबकि 16 जुलाई को रेल चक्का जाम करने का काम करेंगे। इसके बाद भी सरकार अगर अपने फैसले को नहीं बदलती है तो जाप हड़ा आदोलन करेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता