ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

शिक्षा मंत्री बनने के बाद आलोक मेहता ने नीतीश का जताया आभार, चंद्रशेखर को लेकर कही ये बात

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया। रामचरितमानस और सनातन पर सवाल उठाने वाले प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटा

शिक्षा मंत्री बनने के बाद आलोक मेहता ने नीतीश का जताया आभार, चंद्रशेखर को लेकर कही ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए तीन मंत्रियों के विभागों को बदल दिया। रामचरितमानस और सनातन पर सवाल उठाने वाले प्रो. चंद्रशेखर को शिक्षा विभाग से हटाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गन्ना विकास विभाग में भेज दिया। चंद्रशेखर की जगह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोग मेहता को बिहार का शिक्षा मंत्री बना दिया। शिक्षा मंत्री बनने के बाद आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का आभार जताया है।


शिक्षा मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि उन्हें आजतक जो भी जिम्मेवारी मिली है, कोशिश किया है कि उसका निर्वहन सही ढंग से हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी मिली है इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा दिया और इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनके मंत्री रहते हुए विभाग में शिक्षा की बेहतरी के लिए काम होंगे और पढ़ाई कर रहे बच्चों की सुविधाओं में इजाफा होगा। बिहार में पिछले दिनों लाखों शिक्षकों की बहाली हुई, जो एक क्रांतिकारी निर्णय था। बिहार ही नहीं बल्कि देश की जनता मान रही है कि बिहार में इतने बड़े पैमाने पर नौकरियां दी जा रही हैं। इसके लिए पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर समेत विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं।