ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Shibu Soren Passes Away: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार समेत इन लोगों ने जताया गहरा दुख

Shibu Soren Passes Away: झारखंड आंदोलन के जनक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. पीएम मोदी, नीतीश कुमार और अमित शाह समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Shibu Soren Passes Away
शिबू सोरेन के निधन पर शोक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Shibu Soren Passes Away: झारखंड आंदोलन के जनक और आदिवासी समाज को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की सियासत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे कई लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना जताई है।


पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति”।


वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का निधन दुःखद। स्व॰ शिबू सोरेन जी एक प्रख्यात राजनेता थे। वे तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। झारखंड की राजनीति में उनका अहम योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है”।


उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी पूर्व सीएम के निधन पर शोक जताया है, उन्होंने एक्स पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति शांति शांति”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता