ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Shibu Soren: दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; सीएम हेमंत को ढाढ़स बंधाया

Shibu Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। पीएम मोदी ने गंगाराम अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

Shibu Soren pm modi
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Shibu Soren: झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके राजनीतिक, सामाजिक और जनजातीय आंदोलनों में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए देश के शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बहू कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया और ईश्वर से मृतआत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।


इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “श्री शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में ऊंचाइयों को छुआ। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए विशेष रूप से समर्पित थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ॐ शांति”।


Shibu Soren: दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर देशभर में शोक, पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; सीएम हेमंत को ढाढ़स बंधाया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता