ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

बिहार : शराबबंदी पर नीतीश को अल्टीमेटम, RJD ने कहा.. संशोधन नहीं हुआ तो लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव

PATNA: नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद बिहार में एक बार फिर शराबबंदी कानून पर संशोधन करने की बात उठने लगी. राष्ट्रीय जनता दल ने अब सीधे नीतीश सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. नी

बिहार : शराबबंदी पर नीतीश को अल्टीमेटम, RJD ने कहा.. संशोधन नहीं हुआ तो लायेंगे अविश्वास प्रस्ताव
First Bihar
2 मिनट

PATNA: नालंदा में जहरीली शराब से मौत के बाद बिहार में एक बार फिर शराबबंदी कानून पर संशोधन करने की बात उठने लगी. राष्ट्रीय जनता दल ने अब सीधे नीतीश सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है. नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इस बार बजट सत्र में आरजेडी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है. 


शराबबंदी कानून में संशोधन पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि पहले हम लोग इस संशोधन को देखेंगे, फिर इस पर रणनीति तय होगी. इस बार बजट सत्र में हम लोग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे. भाई वीरेंद्र ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शराबबंदी कानून लाने से पहले भी कहा था कि कानून ऐसा ना हो जिससे लोगों को परेशानी हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं माने और ऐसा शराबबंदी कानून लागू किया.


भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून से लगातार गरीबों को जेल भेजा जा रहा है. अमीर आराम से अपने घर में शराब मंगाकर पी रहे हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इससे स्पष्ट है कि शराबबंदी कानून जनता के हक में नहीं है और अब इसको लेकर संशोधन की बात हो रही है. 


संशोधन तो जरूरी है, लेकिन किस तरह संशोधन सरकार कर रही है, ये देखने के बाद ही पता चलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून सरकार से संभल नहीं रहा है. यही कारण है कि शराबबंदी कानून के बावजूद जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है. सत्ता के संरक्षण में शराब बिक रहा है और सरकार मौन है.