ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

शाह का मुकाबला करेंगे तेजस्वी, 9 जून को गरीब अधिकार दिवस पर थाली बजवायेंगे

PATNA : लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी बीजेपी को सामने से टक्कर देंगे. भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद कि 9 जून को अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए शंखनाद करने वाले हैं. तेजस्वी उ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी बीजेपी को सामने से टक्कर देंगे. भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद कि 9 जून को अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए शंखनाद करने वाले हैं. तेजस्वी उनके साथ मुकाबले के लिए सामने आ खड़े हुए हैं. तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी 9 जून को गरीब अधिकार दिवस मनाएगी. सुबह 11बजे से बिहार के सभी गरीब हाथ में थाली लेकर बजाएंगे.  आपदा के इस दौर में सरकार के रवैए पर प्रतिकार करेंगे.


तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि बीजेपी भले ही डाटा की बात करती हो, लेकिन यहां लोगों के पास खाने को आटा नहीं है. 9 जून को भूखे पेट रहने वाला गरीब अपने हाथ में खाली बर्तन लेकर बजाएगा और सरकार को अपनी आवाज सुनाएगा. तेजस्वी ने कहा कि राशन के लिए, सुशासन के लिए और कड़े प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करना चाहिए था. लेकिन यहां तो बीजेपी चुनाव के लिए डिजिटल का इस्तेमाल कर रही है.


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद गरीब अधिकार का बात कर रही है. 9 जून को थाली, कटोरा या केला का पत्ता लेकर सामने आये और सरकार का प्रतिकार करें. शाह बिहार में यह डिजिटल चुनाव और भाषण के लिए आ रहे है. जब तक पेट में आटा नहीं जायेगा तब तक डाटा का क्या होता है. शाह डिजिटल रैली ना कर के पक्ष विपक्ष के साथ मजदूरों और गरीबों की मदद करने की बात करते तो अच्छा होता. बीजेपी सत्ता की भूख और पावर की नशा में चूर है. गरीब का थाली खाली है,  इसलिए गरीब थाली ही बजायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता