ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन

MOTIHARI: बिहार के बाहुबली और दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब बीते सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गईं। सीवान में उनकी शादी पूरे धूमधाम के साथ हुई

शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI:  बिहार के बाहुबली और दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब बीते सोमवार को परिणय सूत्र में बंध गईं। सीवान में उनकी शादी पूरे धूमधाम के साथ हुई थी। हेरा की शादी के दिन ही उनके बड़े भाई ओसामा का वलीमा यानी रिसेप्शन भी था। सीवान में ये समारोह बिल्कुल शाही अंदाज में हुआ। जिसमें कई VVIP और VIP भी शामिल हुए थे। हेरा शहाब की शादी मोतिहारी के चर्चित किसान सैय्यद इफ्तिखार खान के डॉक्टर बेटे शादमान से हुई थी और आज मोतिहारी के रानीकोठी में रिसेप्शन पार्टी है।


हेरा शहाब और सैय्यद शादमान के स्वागत में यह प्रीतिभोज रखा गया है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। लखनऊ और मेरठ से आए कारीगर खाना बना रहे हैं। रिसेप्शन में आने वाले अतिथियों के लिए बिरयानी सहित 17 प्रकार के मटन व चिकेन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावे बेगूसराय व स्थानीय बावर्ची को भी खाना बनाने के लिए बुलाया गया है। 


कुल लगभग 100 बावर्चियों की टीम खाना बनाने में लगी हुई है। अतिथियों के लिए चाउमीन, चाट, गोलगप्पा सहित कई प्रकार के लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गयी है। ननभेज के साथ साथ भेज की भी व्यवस्था की गयी है। अतिथियों के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गयी है।


 सीवान से आने वाले अतिथियों के लिए अलग पंडाल की व्यवस्था हैं वही महिलाओं के लिए भी अगल पंडाल बनाए गये है। पूरे कैंपस को रंग बिरंगे रोशनी से सजाया गया है। रिसेप्शन में जिले के सभी विधायक व मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। जिले के कई लोग इस रिसेप्शन में शामिल होंगे। 


शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन


शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन

शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन


शहाबुद्दीन की बेटी का रिसेप्शन आज, बिरयानी सहित 17 प्रकार के बनाए जा रहे मटन व चिकेन

टैग्स