ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

Jharkhand Chunav 2024 : सीट बंटवारे को लेकर जारी नाराजगी के बीच कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का नाम शामिल

PATNA : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति क

Jharkhand Chunav 2024 : सीट बंटवारे को लेकर जारी नाराजगी के बीच कांग्रेस ने जारी की कैंडिडेट की पहली लिस्ट, 21 उम्मीदवारों का नाम शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। इस लिस्ट में उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। 


कांग्रेस ने भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। यह जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। 


वहीं, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है। वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांग्रेस ने कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा। 


बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा तो उसके लिए भी तैयार है। झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।