ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार

सीट शयेरिंग को लेकर नाराजगी की खबरों के बीच जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, बंद कमरे में तैयार हुआ फार्मूला

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को तारीखो का ऐलान होना है। उससे पहले बिहार में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपें

 सीट शयेरिंग को लेकर नाराजगी की खबरों के बीच जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा, बंद कमरे में तैयार हुआ फार्मूला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को तारीखो का ऐलान होना है। उससे पहले बिहार में एनडीए गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने उनके साथ अन्याय किया है। उसके बाद इस बात को लेकर आज उपेंद्र कुशवाहा ने जेपी नड्डा से मुलाकात की है। 


दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा सीट शेयरिंग के मुद्दे पर नाराज चल रहे है। ऐसा कहा जा रहा है कि सीट बंटवारे के तहत उनकी पार्टी को महज एक सीट दिया जा रहा है। लेकिन, ऐसी  चर्चा है किकुशवाहा अपनी पार्टी के लिए दो सीटों की मांग कर रहे हैं या दिल्ली में कोई जिम्मेदारी देने की बात कह रहे हैं। लिहाजा अब इन तमाम मुद्दों पर बातचीत करने कुशवाहा खुद जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं और इन दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में काफी देर तक गुप्तगु हुई है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि नड्डा ने इनको लेकर फार्मूला तय कर दिया है। 


वहीं, इससे पहले रविवार को आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए जल्द ही सारी बातों को अंतिम रूप देगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं है।  हम लोग 40 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। सब जल्द डिसाइड हो जाएगा। वहीं, नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ मंच साझा नहीं करने के सवाल पर कहा कि सभी कार्यक्रम सरकारी थे और जब भी एनडीए की रैली होगी उसमें हम सब साथ दिखेंगे।