ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

सावन सोमवारी पर पत्नी और बच्ची के साथ भोलेनाथ के दरबार में पहुचें तेजस्वी यादव, बाबा से मांगा ख़ास आशीर्वाद

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा पर जलाभिषेक कर अपने बे

सावन सोमवारी पर पत्नी और बच्ची के साथ भोलेनाथ के दरबार में पहुचें तेजस्वी यादव, बाबा से मांगा ख़ास आशीर्वाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा पर जलाभिषेक कर अपने बेहतर स्वास्थ की प्रार्थना की है। इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कत्यानी भी साथ नजर आई। तेजस्वी के बारे में कहा जाता है कि उनका पूरा परिवार भोलेनाथ का भक्त है। ऐसे में सावन के ख़ास मौके पर मंदिर पहुंचे। 


दरअसल, तेजस्वी ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करने मंदिर पहुंचे हैं। हमलोग भगवान में आस्था रखते हैं। भगवान सबका भला करते हैं। इसके अलावा टीएमसी के नेता के तरफ से भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर तेजस्वी ने कहा कि कौन क्या व्यक्तिगत रूप से बात करता है उसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम लोग सभी लोगों का आज विश्वास का मामला है। हम लोग धर्म को लेकर जो बहस छिड़ जाता है वो अंदुरूनी सबका मामला होता है। ऐसे में इस तरह के बयानबाजी से लोगों को बचना चाहिए। हालांकि, हमने पूरा बयान सुना नहीं है। लेकिन ऐसा कुछ बोला है तो ऐसा नहीं करना चाहिए।


उधर, केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार को देश के गरीबों से कोई मतलब नहीं है। न महंगाई से मतलब है न गरीब से मतलब है, न बेरोजगारी से मतलब है। गरीब प्रदेश बिहार जैसे राज्यों में कल कारखाना लगे इससे उनको कोई मतलब नहीं है। बस वो लोग हिंदू मुस्लिम कर देश में फसाद करवाना चाहती है। इसके अलावा आरक्षण के मुद्दों को लेकर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि आरक्षण का दायरा जो हमने बढ़ाया उसको 9वीं अनुसूची में क्यों नहीं डाला जा रहा है, इसकी क्या वजह है ?

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें