ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM नीतीश ने पटनावासियों को दी 2 बड़ी सौगात, लोहिया पथ चक्र और मरीन ड्राइव फेज-2 का किया उद्घाटन

PATNA: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को एक नहीं बल्कि दो सौगात दी है। मरीन ड्राइव फेज-2 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुम

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM नीतीश ने पटनावासियों को दी 2 बड़ी सौगात, लोहिया पथ चक्र और मरीन ड्राइव फेज-2 का किया उद्घाटन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटनावासियों को एक नहीं बल्कि दो सौगात दी है। मरीन ड्राइव फेज-2 के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोहिया पथ चक्र फेज-2 का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ थे। 


बता दें कि लोहिया पथ चक्र 2.0 के ऊंचे हिस्से के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गायघाट पहुंचे थे। जहां से उन्होंने पीएमसीएच से गायघाट तक जेपी गंगा पथ का विस्तार किया। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जेपी गंगा पथ फेज-2 का उद्घाटन किया। सीएम नीतीश ने फीता काटकर जेपी गंगा पथ फेज टू का उद्घाटन सोमवार की शाम करीब 5 बजे किया। इसके साथ ही दीघा से जेपी गंगा पथ यानि मरीन ड्राइव होते हुए गायघाट तक परिचालन शुरू हो गया। 


अब 15 मिनट में लोग आसानी से दीघा से गायघाट पहुंच सकेंगे। पहले गायघाट तक आने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन दोनों परियोजनाओं का मुख्य उद्धेश्य लोगों को यातायात की समस्याओं से निजात दिलाना है। 


पटना में हड़ताली मोड़ लोहिया पथ चक्र का बेली रोड फ्लाईओवर है. ललित भवन सचिवालय से आने वाले लोग इससे होकर सीधे इनकम टैक्स की तरफ जा सकेंगे। पूरी तरह से लोहिया पथ चक्र के तैयार होने पर बेली रोड में बिना किसी बाधा के वाहन फर्राटा भर सकेंगे। बेली रोड, दारोगा राय पथ से भी बिना किसी रुकावट लोग आवागमन करेंगे।


 हड़ताली मोड़ के दारोगा प्रसाद राय पथ से बोरिंग कैनाल रोड में बिना किसी बाधा के निर्बाध ट्रैफिक का संचालन होगा। इसके लिए हड़ताली मोड़ में अंडर पास तैयार हो रहा है। अंदर पास तैयार होने के बाद जाम की स्थिति से लोगों को मुक्ति मिलेगी। लोहिया पथ चक्र फेज-2 के उद्घाटन के बाद इसे आमलोगों के लिए खोल दिया गया है। 


लोहिया पथ चक्र के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि लोहिया पथ चक्र की शुरुआत हमलोगों ने कराई थी। लोहिया पथचक्र ये पहली बार पूरे देश में बना है। इसके नीचे जो सड़क है उसका नाम नेहरू पथ है। लोहिया पथ चक्र बहुत अच्छा बन रहा है। हम लोग बराबर जाकर देखते रहते है कि कितना काम हुआ। एक हो गया दूसरा हिस्सा भी बन रहा है जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहुलियत होगी। 

टैग्स