ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख

Satyapal Malik: बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Satyapal Malik
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Satyapal Malik: बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक का मंगलवार 5 अगस्त को निधन हो गया है। वह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सत्यपाल मालिक के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।


सीएम नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि सत्यपाल मलिक 4 अक्टूबर 2017 से 22 अगस्त 2018 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। बिहार के अतिरिक्त वे जम्मू-कश्मीर, गोवा एवं मेघालय के भी राज्यपाल रहे थे। सत्यपाल मलिक के रूप में देश ने एक बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। 


उन्होंने आगे कहा कि सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेवारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। माननाय मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख जताया है और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन से दुःखी हूँ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ॐ शांति”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता