ब्रेकिंग
ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में किसने लगाए आरसीपी सिंह के पोस्टर? बिहार में मच गया सियासी बवाल

Bihar Politics: सासाराम में सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे पोस्टर में जन सुराज नेता आरपी सिंह की तस्वीर गलती से शामिल हो गई। बाद में स्टीकर लगाकर तस्वीर को ढका गया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: रोहतास के सासाराम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा पोस्टर विवाद का कारण बन गया। बुधवार को मंच पर लगाए गए एनडीए घटक दलों के नेताओं के संयुक्त पोस्टर में गलती से पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जन सुराज पार्टी के नेता आरपी सिंह की तस्वीर भी शामिल कर दी गई।


जब कुछ कार्यकर्ताओं की नजर इस गलती पर पड़ी, तो आनन-फानन में आरपी सिंह की तस्वीर को स्टीकर लगाकर ढक दिया गया। यह गलती सिर्फ मंच तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार सहित कुल चार प्रमुख स्थानों पर ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें आरपी सिंह की तस्वीर मौजूद थी। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही इस चूक को सुधार लिया गया।


इस पूरे मामले पर जदयू के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जो पोस्टर प्रिंट कराने के लिए प्रिंटर को डिजाइन भेजा था, उसमें ऐसी कोई तस्वीर नहीं थी। प्रिंटर ने गलती से गलत तस्वीर छाप दी और उसे मंच पर लगा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को पोस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उनके खिलाफ लापरवाही को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता