ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

सरकारी आदेश की उड़ाई गई धज्जियां, रोक के बावजूद होली का कार्यक्रम

DESK: कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइन जारी किया। नीतीश सरकार का फरमान है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर होली के कार्यक्र

सरकारी आदेश की उड़ाई गई धज्जियां, रोक के बावजूद होली का कार्यक्रम
Santosh Singh
2 मिनट

DESK:  कोरोना के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने होली को लेकर गाइडलाइन जारी किया। नीतीश सरकार का फरमान है कि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर होली के कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर सकता। लेकिन रोहतास में सीएम के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई गयी। दरअसल डेहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक निजी होटल में होली का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बार-बालाओं को भी बुलाया गया था।


होली के मौके पर आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में बाल बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। होली के कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं ने राजद के गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान 'बिहार में जरूरत बा लालू के हो' गाने की धुन पर और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, तेज-तेजस्वी जिंदाबाद के नारों के साथ बज रहे गानों पर बार-बालाओं ने ठुमके लगाए। इस दौरान राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर कई आरजेडी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 


होली पर आयोजित इस कार्यक्रम के समापन के बाद डेहरी के आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह से जब बात की गयी तो उन्होंने महिला सम्मान पर बड़ी-बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जो कुछ हुआ वह सबने देखा है। यह सरकार महिला विरोधी है विधानसभा में महिला विधायकों के साथ अत्याचार किया गया।