ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सरकार के नेता-मंत्री ही कर रहे नीतीश कुमार की फजीहत, तेजस्वी यादव को भी मिल गया मौका

PATNA : बिहार में एक ओर शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए नीतीश कुमार एड़ी चोटी की ज़ोर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शराब मिलने की ख़बरें लगातार आती है. और शराब से मौत का मामला भी नहीं

सरकार के नेता-मंत्री ही कर रहे नीतीश कुमार की फजीहत, तेजस्वी यादव को भी मिल गया मौका
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक ओर शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए नीतीश कुमार एड़ी चोटी की ज़ोर लगा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शराब मिलने की ख़बरें लगातार आती है. और शराब से मौत का मामला भी नहीं थम रहा है. ऐसे में सत्ता पक्ष के नेता मंत्री भी सरकार को बख्शने के मूड में नहीं हैं.


नेता बिहार में शराबबंदी की पोल खोल रहे हैं. एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. भागलपुर से जेडीयू के सांसद अजय मंडल के ऊपर शराब बेचने का आरोप लगा है. आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक गोपाल मंडल ने लगाया है.


विपक्ष वैसे भी इन मुद्दों को उठाता रहता है. और जब सरकार के नेता मंत्री ही आरोप-प्रत्यारोप लगायेंगे तो इन सबको लेकर विपक्ष को भी मौका मिल गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि कल वैशाली में जहरीली शराब से 3 मौत। अनेक बीमार। JDU सांसद ही शराब बिकवाते है- JDU MLA, JDU के माफ़िया नेताओं को सरकार बचाती है- BJP नेता, पुलिस के संरक्षण में ही शराब की तस्करी होती है- BJP प्रदेश अध्यक्ष, अफसर किसी की नहीं सुनते- JDU मंत्री, BJP के सभी मंत्री भ्रष्ट है- BJP MLA

सरकार के नेता-मंत्री ही कर रहे नीतीश कुमार की फजीहत, तेजस्वी यादव को भी मिल गया मौका

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने बिहार में फैली कुव्यवस्था पर भी निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने लिखा कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है. विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. थाना-ब्लॉक में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं होता. भ्रष्टाचार चरम पर है. छात्र-शिक्षक, किसान-मज़दूर, युवा-बेरोजगार,संविदाकर्मी सब त्रस्त है. आम जनता त्राहिमाम कर रही है.