ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

सरकार के दावों की सच्चाई: नालंदा के बाद सुपौल में गिरा जर्जर भवन, मौके पर ही एक छात्र की मौत

SUPAUL: एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नये -नये स्कूल भवन बनाये जाने की बात करते हैं। आए दिन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि सरकारी स्कूल के भवनों

सरकार के दावों की सच्चाई: नालंदा के बाद सुपौल में गिरा जर्जर भवन, मौके पर ही एक छात्र की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नये -नये स्कूल भवन बनाये जाने की बात करते हैं। आए दिन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि सरकारी स्कूल के भवनों की हालत आज भी जर्जर है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सुपौल से आई तस्वीरें बयां करती है। 


बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जर्जर स्कूल भवन का छत गिरने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि बच्चा स्कूल के ग्राउंड में खेल रहा था तभी छत का मलबा उसके ऊपर से गिर गया। इससे पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी एक सरकारी स्कूल का सीढ़ी अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा था जिसकी चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गये थे। सरकारी स्कूल का भवन जर्जर होने की वजह से आज तो सुपौल में एक छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ गयी। इस घटना से इलाके के लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। 


घटना सुपौल के निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली पंचायत स्थित जागेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय का है जहां स्कूल परिसर में भवन का जर्जर छत अचानक गिर पड़ा। शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे एक छात्र प्ले ग्राउंड में खेल रहा था तभी छत गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान कुनौली वार्ड 3 निवासी सुरेंद्र मंडल के पुत्र  राज कुमार मंडल के रूप में हुई। मृतक 8वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में शाम के वक्त मृतक छात्र अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान विद्यालय परिसर में अवस्थित जर्जर भवन का छत छत्र पर गिर गया। इससे छात्र मलबे में दब गया। करीब आधे घंटे तक रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से छात्र को घायलावस्था में मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे एपीएचसी कुनौली में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता