ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सरकार गठन से पहले BJP ने बुलाई बड़ी बैठक : योगी भी आ रहे दिल्ली ; इन मुद्दों पर होगी बातचीत

DESK : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार शपथ लेने की तैयारी में है। आगामी 8 जन को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार गठन से पहले 7 जून को एनड

सरकार गठन से पहले BJP ने बुलाई बड़ी बैठक : योगी भी आ रहे दिल्ली ; इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब मोदी सरकार शपथ लेने की तैयारी में है। आगामी 8 जन को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सरकार गठन से पहले 7 जून को एनडीए की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की मदद से फिर एक बार मोदी सरकार का रास्ता साफ हो चुका है। ऐसे में आज 6 जून को राजधानी दिल्ली में भाजपा की बड़ी बैठक जारी है। 


दरअसल, मोदी सरकार 3.0 से पहले भाजपा की आज अहम बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी की यह बैठक जेपी नड्डा के आवास पर हो रही है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के आवास पर अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहुंच चुके हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि नई सरकार और मंत्रिमंडल पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई गई है। 


सहयोगी दलों से बातचीत के लिए बीजेपी के सीनियर नेताओं की जो कमेटी बनाई गई है, उसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हैं। सहयोगी दलों से बातचीत का एजेंडा क्या हो, उन्हें मंत्रिमंडल में किस अनुपात में जगह दी जाए और निर्दलीय सांसदों को कैसे जगह दी जाए, इन बिन्दुओं पर अहम चर्चा हो रही है।


वहीं, लोकसभा चुनाव में खराब नतीजों के लिए देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बुधवार को अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि डिप्टी सीएम अजीत पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को फडणवीस से मिलेंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 9 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर भी लगातार जारी है।