ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुबह -सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग : वकील और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या ; बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

SARAN : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला छपरा से सामने आ रहा है। जहां बुधवार की सुबह नामी वकील और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों क

सुबह -सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग : वकील और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या ; बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब एक ताजा मामला छपरा से सामने आ रहा है। जहां बुधवार की सुबह नामी वकील और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दोनों की हत्या कर दी गई। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार पांच अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पिता- पुत्र को छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा में सुबह-सुबह यह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के स्टेट हाई-वे मेथवलिया के पास आज सुबह छपरा के जाने-माने अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पिता-पुत्र दोनों वकालत करते हैं। मृतक राम अयोध्या राय विधि मंडल के अधिवक्ता बताए जा रहे हैं।


बताया जा रहा है कि गोली लगने से मौके पर ही पिता -पुत्र दोनों की मौत हो गई थी। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार पांच अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पिता पुत्र को छपरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और शवों को देखते ही कोहराम मच गया।


उधर, घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। क्योंकि परिवार में अभी कोहराम मचा हुआ है और कोई भी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व की दुश्मनी के कारण दोनों की हत्या की गई होगी।