ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

RJD नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन : लालू के करीबी भोला यादव पर केस दर्ज : रोहिणी के साथ सारण में बूथ पर गए थे भोला

CHHAPRA : सारण में बीते 20 मई को वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान केंद्र पर बिना अनुमति जाने को लेकर जिला प्रशासन ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन

RJD नेता के खिलाफ बड़ा एक्शन : लालू के करीबी भोला यादव पर केस दर्ज : रोहिणी के साथ सारण में बूथ पर गए थे भोला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA : सारण में बीते 20 मई को वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान केंद्र पर बिना अनुमति जाने को लेकर जिला प्रशासन ने आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के करीबी भोला यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव के खिलाफ सारण में केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन ने रोहिणी आचार्य के साथ भोला यादव के मतदान केंद्र पर जाने को अवैध बताया है।


दरअसल, बीते 20 मई को सारण में वोटिंग खत्म होने के बाद आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव और सारण संसदीय सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य नगर थानाक्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या- 318 और 319 पर पहुंचे थे। वोटिंग खत्म होने के बाद दोनों के बूथ पर पहुंचने को लेकर लोगों ने हंगामा किया था और उनपर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाया है। इसके बाद भारी हंगामा शुरु हो गया था।


20 मई की शाम आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई थी। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे चलाने का आरोप लगाया था। इस घटना के दूसरे दिन विवाद बढ़ गया और दो पक्षों के बीच हुई चुनावी हिंसा में तीन लोगों को गोली मार दी गई। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद छपरा में भारी उपद्रव शुरु हो गया।


जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र पर आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव के जाने पर आपत्ति जताई है और इसे पूरी तरह से अवैध बताया है। जिला प्रशासन ने भोला यादव पर अब छपरा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सारण के डीएम अमन समीर ने आरजेडी नेता भोला यादव का चुनाव के दौरान रोहिणी आचार्य के साथ भ्रमण को भी अवैध बताया है और उनके खिलाफ सीओ के जरिए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।


बता दें कि राजद नेता भोला यादव ने बुधवार को मतदान केंद्र पर अपनी मौजूदगी को जायज बताया था और कहा था कि उनको चुनाव आयोग से अनुमति थी। हालांकि सारण के डीएम अमन समीर ने स्पष्ट किया है कि भोला यादव आरजेडी के स्टार प्रचारक है और किसी बाहर के जिले के निवासी है। लिहाजा उनका चुनाव के दौरान घूमना पूरी तरह से अवैध था।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता