ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

छपरा में राजद MLC सुनील सिंह की फिसली जुबान, लालू की बिटिया रोहिणी को चुनाव में जीताने कि जगह बोलने लगे हराइये

CHAPRA: बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ छपरा पहुंचे। छपरा पहुंचते ही लालू ने सबसे पहले आरजेडी ऑफिस

छपरा में राजद MLC सुनील सिंह की फिसली जुबान, लालू की बिटिया रोहिणी को चुनाव में जीताने कि जगह बोलने लगे हराइये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

CHAPRA: बेटी रोहिणी आचार्य के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ छपरा पहुंचे। छपरा पहुंचते ही लालू ने सबसे पहले आरजेडी ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान रोहिणी आचार्य और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई राजद एमएलसी सुनील सिंह भी मौजूद थे। सुनील सिंह को जब मंच से बोलने का मौका मिला तो वो लालू की बिटिया को जीताने की जगह हराने की बात कह दिया। जिसे सुनकर वहां बैठे लोग भी दंग रह गये। 


लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आज पहली बार छपरा पहुंचे हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सारण की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य भी उनके साथ थीं। छपरा में नवनिर्मित राजद कार्यालय का पहले  उद्घाटन किया गया। इस दौरान लालू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वही इससे पूर्व आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने भी मंच से संबोधित किया। इस दौरान सुनील सिंह का जुबान फिसल गया। उन्होंने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को हराने की बात कर दी। जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। हालांकि बाद में सुनील सिंह ने इसमें सुधार किया। 


मंच को संबोधित करते हुए राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जो वादा तेजस्वी यादव ने किया था उसे उन्होंने अपने 17 महीने के कार्यकाल में करके दिखाया। जिसके बाद सुनील सिंह ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि हम इतना ही कहना चाहते हैं कि आप डॉ. रोहिणी आचार्य जी को इतने जबरदस्त वोट से हराईये कि आने वाला इतिहास याद करे कि डॉ. रोहिणी आचार्य भी एक शख्सियत थी। 


फिर जब उन्हें लगा कि उन्होंने जिताईये कि जगह हराईये कह दिया है तब अपनी फिसली जुबान को ठीक किया और रोहिणी को जीताने की बात करने लगे। कहने लगे कि डॉ. रोहिणी को इतने जबरदस्त वोट से जिताइये कि इतिहास बन जाए।आगे उन्होंने कहा कि डॉ. रोहिणी का जिस तरह से चुनाव प्रचार चल रहा है आने वाले समय में ये रिकॉर्ड बहुमत से जीतेगी। 

टैग्स