ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

"लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम... " RJD सुप्रीमो लालू ने सारण की जनता से की बड़ी अपील : कहा- बेटी को वोट देकर जिताएं, नहीं खत्म होने देंगे संविधान

SARAN : सारण लोकसभा क्षेत्र इस बार बिहार की हॉटसीटों बन गया है और काफी चर्चा में भी है। एक तरफ इस सीट से आरजेडी के टिकट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में हैं

"लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम... " RJD सुप्रीमो लालू ने सारण की जनता से की बड़ी अपील : कहा- बेटी को वोट देकर जिताएं, नहीं खत्म होने देंगे संविधान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : सारण लोकसभा क्षेत्र इस बार बिहार की हॉटसीटों बन गया है और काफी चर्चा में भी है। एक तरफ इस सीट से आरजेडी के टिकट पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के टिकट पर निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी चुनाव लड़ रहे हैं। लिहाजा यहां कांटे की टक्टर है और इसकी चर्चा भी काफी है। 


इस बीच, जब रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन किया तो पूरी लालू फैमली उनके साथ नजर आई। सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दौरान लालू यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लालू ने कहा कि "लागल लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकत्ता चलल"। इस बार आपलोग बेटी को सांसद बनाइए। हम संविधान ख़त्म नहीं होने देंगे। 


लालू यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार संविधान को खत्म करने में लगी हुई है। लेकिन हमलोगों को साथ रहना होगा और अधिक से अधिक मतों से जिताना होगा। हम किसी भी कीमत पर संविधान को बदलने नहीं देंगे। हमलोगों को साथ रहकर जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि बेटी रोहिणी आचार्य लगातार आपके बीच काम कर रही है। इसको भारी मतों से जिताना है। देश को बचाना है, संविधान को बचाना है।  


इसके अलावा लालू ने भाजपा पर हकमारी का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग जब भी सत्ता में आते हैं तो पिछड़े वर्गों के हक को बीजेपी छिनना चाहती है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और संविधान को मिटने नहीं देंगे। लालू यादव ने पुराने अंदाज में कहा कि, "लागल लागल झुलनिया में धक्का बलम कलकत्ता चलल"। लालू ने कहा कि सारण जिला हमारी कर्म भूमि है। सारण के लिए हम बहुत काम किए हैं। यहां रेल इंजन का कारखाना स्थापित किया गया है। इस बार भी आपलोग जीत दिलवाएं तो हमलोग और अधिक काम करेंगे।