ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

JP के गांव में सीएम नीतीश के लिए नारेबाजी, देश का पीएम कैसा हो...नीतीश कुमार जैसा हो

SARAN : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज यानी शनिवार को 43वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिताब दियारा पहुंचे। सीएम को देखते ही लोग काफी उत्साहित हो गए। समर्थकों

JP के गांव में सीएम नीतीश के लिए नारेबाजी, देश का पीएम कैसा हो...नीतीश कुमार जैसा हो
First Bihar
2 मिनट

SARAN : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज यानी शनिवार को 43वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिताब दियारा पहुंचे। सीएम को देखते ही लोग काफी उत्साहित हो गए। समर्थकों ने ज़ोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगाए। 




आपको बता दें, सारण जिले के सिताब दियारा में पहुंचकर सीएम नीतीश ने जननायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। नीतीश कुमार के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री को देख  देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे लगाए लगे। 



दरअसल, पिछले दिनों सीएम नीतीश के पीएम उम्मीदवारी की खूब चर्चा हो रही थी। जेडीयू के कई नेताओं ने भी कहा था कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के चेहरा होंगे। हालांकि सीएम नीतीश से जब भी इससे जुड़ा सवाल पूछा गया, उन्होंने हर बार यही कहा कि ये सब बेतुका बातें हैं। मैं फिलहाल दूसरे मिशन पर काम कर रहा हूं। नीतीश कुमार ने भले ही साफ़ कर दिया है कि वे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं होंगे लेकिन उनके कार्यकर्ता अब भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनें। यही वजह है कि वहां जहां भी जाते हैं उनके समर्थक नारेबाजी करने लग जाते हैं। 

टैग्स