ब्रेकिंग
Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं

सारण में महेश महतो के परिजनों से मिले राजू दानवीर, जाप नेता ने सरकार से की ये मांग

CHHAPRA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के बाद उनकी पार्टी के युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज सारण के नौडीहा में महेश महतो के परिजनों से मुलाकात की। महेश महतो के पूरे परिवार को बी

सारण में महेश महतो के परिजनों से मिले राजू दानवीर, जाप नेता ने सरकार से की ये मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHHAPRA: जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के बाद उनकी पार्टी के युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने आज सारण के नौडीहा में महेश महतो के परिजनों से मुलाकात की। महेश महतो के पूरे परिवार को बीते दिनों दबंगों द्वारा बुरी तरह पीटा गया था, जिसमें उनके 26 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की मौत हो गई थी। दानवीर ने उनके परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना बेहद विभत्स, रोष पूर्ण और संवेदनशील है। किसी का जूठन नहीं उठाने की सजा हत्या और मारपीट कभी नहीं हो सकती है। यह अक्षम्य अपराध है, जिसके लिए दबंग अपराधियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। 


दानवीर कहा कि मानवता ही सभ्यता है और जो समाज में मानवता को त्याग कर हिंसक हो जाता है, उसे कठोर दंड मिलना चाहिए। जब एक ओर देश चंद्रयान छोड़ रहा है, वहां दूसरी ओर जूठे बर्तन को नहीं उठाने पर मार देना बड़ी नाइंसाफी की बात है। इसलिए हमारी पार्टी इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ स्पीडी ट्रायल से 3 महीने के अंदर सजा देने की मांग करती है ताकि भविष्य में इस घटना की पुनरावृति ना हो। उन्होंने कहा कि इस घटना में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। घटना के एक सप्ताह बाद भी अपराधियों की गिरफ़्तारी नहीं होना और घटना के व्यक्त अपराधियों को थाने से पैसे लेकर फरार कर दिया गया। थानेदार के कॉल डिटेल्स की जांच की मांग करते हुए राजू दानवीर ने फरार अपराधी के घर की कुर्की जब्ती की मांग की है।  


राजू दानवीर ने सरकार से मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। साथ ही उनकी विधवा को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। दबंगों द्वारा परिवार के बड़े बेटे की हत्या कर दी गई है, जिसके बदौलत पूरा परिवार चलता था। राजू दानवीर ने पीड़ित परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। गौरतलब है कि दानवीर के साथ वहां पटेल समाज के भी लोग मौजूद रहे, जिन्होंने राजू दानवीर की बातों का समर्थन कर मामले में पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की।

टैग्स