ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सरकारी पैसे से पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार चमका रहे चेहरा, चुनाव से पहले मान चुके हैं हार

PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर पटना में पोस्टर लगाकर अपना चेहरा चमका रहे हैं

सरकारी पैसे से पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार चमका रहे चेहरा, चुनाव से पहले मान चुके हैं हार
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार सरकारी पैसा का दुरूपयोग कर पटना में पोस्टर लगाकर अपना चेहरा चमका रहे हैं. इस पर चुनाव का सिंबल नहीं है. यह सरासर यह सरकारी पैसे का दुरूपयोग कर रहे हैं.

हार मान चुके हैं नीतीश

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही हार मान चुके हैं. पीएम के बयानों को लेकर उनके साथ पटना में पोस्टर लगा रहे हैं. इसका भी पोस्टर लगाना चाहिए था कि वह कैसे सामने से थाली छिन लिए और डीएनए का रिपोर्ट क्या आया है. 



गुप्तेश्वर पांडेय चार्जशीटेड

तेजस्वी यादव ने गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस पर कहा कि एक व्यक्ति विशेष के विषय पर चर्चा करना समय की बर्बादी है. कोई एक बार VRS ले, कोई चार्जशीटेड हो तो मुझे क्या कहना है. 

डिप्टी सीएम उड़ा रहे मजाक

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के बेरोजगारों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी बेरोजगारी का मजाक उड़ा रहे हैं. कहते हैं कि बिहारी मौज मस्ती करने के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं. ऐसे बयानों से आप समझ सकते हैं कि सरकार कितनी गंभीर हैं. लेकिन हम तो बेरोजगार मजदूर और किसानों के लिए लड़ते रहेेंगे. मद्दे से भटकने वाले को हम खिंचकर मुद्दे पर लाएंगे.