ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानी

शराबबंदी के खिलाफ लालू के बयान को RLJP ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लालू प्रसाद पर शराब माफिया की वकालत करने का लगाया आरोप

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने की बात कही है। लालू के इस बयान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने तीखी प

शराबबंदी के खिलाफ लालू के बयान को RLJP ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लालू प्रसाद पर शराब माफिया की वकालत करने का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने की बात कही है। लालू के इस बयान पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि जब शराब बंदी कानून बिहार में लागू हुआ था उस वक्त लालू यादव के नेतृत्व में पूरी राष्ट्रीय जनता दल ने ही इस कानून का सदन में समर्थन किया था। 


आज लालू प्रसाद यादव शराब माफियाओं की वकालत कर शराबबंदी कानून खत्म करने की मांग कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राजद सुप्रीमों के बयान से यह स्पष्ट है कि बिहार में अवैध शराब के कारोबार में राजद के नेता शामिल हैं और शराब माफियाओं को राष्ट्रीय जनता दल राजनीतिक संरक्षण प्रदान कर रहा है।


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू यादव जब सरकार में साझीदार थे तब उन्हें शराबबंदी पसन्द थी लेकिन अब बेरोजगार हो गए है तो  शराबबंदी उन्हें बुरी लग रही हैं। शराब के गोरखधंधे में लालू परिवार और उनके चट्टे-बट्टे पहले से संलिप्त रहे हैं। 


अब बेरोजगारी के दौर में शराब के कारोबार में ही अपने परिवार और पार्टी का भविष्य तलाश रहे हैं। जनता इनकी असलियत पहचान चुकी है। इनके लिए बिहार में कोई संभावना नहीं बची हैं। अब इन्हें अपना भविष्य शराब के धंधे में ही दिख रहा है। मेरी सलाह है कि बिहार में शराबबंदी है, लालू यादव झारखंड में अपने परिवार समेत बस जाएं और वहां शराब के रोजगार से अपनी बेरोजगारी मिटाये।

टैग्स