ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेवारी, बनाए गए नेता सदन

DELHI: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। पीएम मोदी समेत सभी सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बड़ी जि

जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेवारी, बनाए गए नेता सदन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र की शुरुआत सोमवार को हो गई। पीएम मोदी समेत सभी सांसदों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की सत्ता में तीसरी बार एनडीए की वापसी हुई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद 9 जून को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 18 लोकसभा के पहले संद सत्र की आज से शुरुआत हो गई। सबसे पहले राष्ट्रपति ने बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाई।


इसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांसद के तौर पर शपथ दिलाई। इस दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने सदन में जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद सभी सांसदों ने बारी बारी से शपथ दिलाई गई। इस दौरान जेपी नड्डा को राज्यसभा में नेता सदन चुना गया।


इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यह जिम्मेवारी संभाल रहे थे। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट ने सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में जेपी नड्डा को यह दायित्व सौंपा गया है।