ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

नहीं रहीं सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद, अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन

DESK: इस वक्त की दुखद खबर राजनीतिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया है।

नहीं रहीं सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद, अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की दुखद खबर राजनीतिक गलियारे से निकल कर सामने आ रही है। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया है। खुद कीर्ति झा आजाद ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है। पूनम झा आजाद के निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भागवत झा आजाद के बेटे सांसद कीर्ति झा आजाद ने खुद अपनी पत्नी पूनम आजाद के निधन की खबर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरी पत्नी, पूनम अब नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे अपने स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया। आपकी शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद”।


बता दें कि बिहार के दरभंगा के रहने वाले क्रिकेटर और सासंद कीर्ति झा आजाद ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। कीर्ति झा आजाद दरभंगा से बीजेपी सांसद रह चुके हैं। कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम आजाद भी दरभंगा की ही रहने वाली थीं।


पूनम आजाद दिल्ली मे रहकर राजनीति करती थीं। पूनम आजाद बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में रहकर राजनीति कर चुकी थीं।  साल 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूनम आजाद कांग्रेस की शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।