ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

संसद का शीतकालीन सत्र: TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सस्पेंड, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप

DELHI: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने इसको लेकर जोरदार हंगामा मचाय

संसद का शीतकालीन सत्र: TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन सस्पेंड, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बीते 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने इसको लेकर जोरदार हंगामा मचाया। विपक्ष के जोरदार हंगामें को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इससे पहले सदन में हंगामा कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बाकी बचे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।


दरअसल, संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर सदन में हंगामें के बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। इसपर सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद को सदन से बाहर जाने को कहा। सभापति धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ'ब्रायन का कहना है कि वह नियमों का सम्मान नहीं करेंगे, जो एक गंभीर कदाचार है। सभापति ने कहा कि सांसद का आचरण ठीक नहीं है।


धनखड़ ने कहा कि डेरेक ओ ब्रायन ने सदन के वेल में प्रवेश किया, नारे लगाए और सदन की कार्यवाही बाधित की। इसलिए उन्हें सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया जाता है। सभापति की तरफ से डेरेक ओ'ब्रायन के अलावा अन्य विपक्षी सांसदों को भी प्रदर्शन को लेकर चेतावनी दी गई हालांकि, कोई भी सभापति की बात सुनने को तैयार नहीं था।