ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, पेश होंगे 4 प्रमुख बिल; लोकसभा में हो सकता है पीएम मोदी का संबोधन

DELHI : केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में आज इस विशेष सत्र का पहला दिन है।

संसद का विशेष सत्र आज  से शुरू, पेश होंगे 4 प्रमुख बिल; लोकसभा में हो सकता है पीएम मोदी का संबोधन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में आज इस विशेष सत्र का पहला दिन है। इस पहले दिन में पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में बोल सकते हैं।माना जा रहा है कि पीएम मोदी आज कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं।


वहीं राज्यसभा में 75 सालों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां, अनुभव और सीख पर चर्चा होगी। इस स्पेशल सत्र में चार बिल पेश किए जाएंगे। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, शर्तें और पद अवधि) बिल, 2023, एडवोकेट्स अमेंडमेंट बिल 2023,प्रेस एवं रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियॉडिकल्स बिल 2023, पोस्ट ऑफिस बिल, 2023 शामिल है।


दरअसल, इस स्पेशल सत्र में पांच बैठकें होंगी। यह 17वीं लोकसभा का 13वां सत्र और राज्यसभा का 261 वां सत्र होगा।  यह विशेष सत्र काफी हंगामादार होने के आसार जताए जा रहे हैं।क्योंकि विपक्षी गठबंधन के नाम का ऐलान के बाद यह पहला संसद का सत्र होगा।


 उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से 24 पार्टियां इस सेशन में हिस्सा लेंगी।


इससे पहले 17 सितंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई पॉर्लियामेंट बिल्डिंग में तिरंगा फहराया। वहीं सत्र शुरु होने से पहले ऑल पार्टी मीटिंग हुई। इस दौरान कई पार्टियों ने महिला आरक्षण विधेयक को पेश करने और पारित करने की जोरदार वकालत की।