ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

संकल्प यात्रा के दौरान शेखपुरा में गरजे सहनी, बोले- निषाद चाह लें तो पटना क्या दिल्ली भी दूर नहीं

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों

संकल्प यात्रा के दौरान शेखपुरा में गरजे सहनी, बोले- निषाद चाह लें तो पटना क्या दिल्ली भी दूर नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी सोमवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर समाज के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलाया।


सहनी की संकल्प यात्रा सोमवार को शेखपुरा के टेढिया पहाड़ से शुरू हुई, जो फरफर मोड़, घाटकुसुंभा, बरारी बीघा होते हुए चेवाडा चौक पहुंची उनके साथ बड़ी संख्या में लोग उनकी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके स्वागत में फूल बरसाए और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर वीआईपी सुप्रीमो ने निषादों के आरक्षण का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि जब अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं दिया जा रहा है। 


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि अगर निषाद समाज के लोग अपनी ताकत को पहचान लें तो पटना क्या, दिल्ली पर कब्जा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों ने जब अपने लोगों के लिए संघर्ष किया तो समाज आगे बढ़ गया। उन्होंने लालू प्रसाद का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज के लोगों का जब उन्हें साथ मिला तो उन्होंने 15 साल तक राज्य पर शासन किया और उनके समाज के लोग भी आगे बढ़ गए। 


उन्होंने कहा कहा कि आज जरुरत है कि हम भी अपनी ताकत को पहचाने। उन्होंने इशारों ही इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछले विधानसभा में पश्चिम बंगाल में खेला हुआ वैसे ही अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो वही खेला देश में भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से बच्चों की पढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि एक रोटी कम खाइए, लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ाइए। 

टैग्स