ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

संकल्प यात्रा के दौरान बेतिया में गरजे मुकेश सहनी, बोले- VIP जहां से खड़ी हो.. लाइन वहीं से शुरू होती है

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पश्चिम चंपारण पहुंचे। पश्चिम चंपारण के व

संकल्प यात्रा के दौरान बेतिया में गरजे मुकेश सहनी, बोले- VIP जहां से खड़ी हो.. लाइन वहीं से शुरू होती है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पश्चिम चंपारण पहुंचे। पश्चिम चंपारण के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने सहनी की आरती उतारकर उनका स्वागत किया। 


इस दौरान विभिन्न स्थानों पर मुकेश सहनी ने हजारों लोगों के हाथ में गंगाजल देकर अपने हक और अधिकार तथा आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। शुक्रवार को बेतिया के मछली लोक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सहनी ने अपने यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद यात्रा मनुआ पुल, नवलपुर रोड, हरपुरवा चौक, तेगा चौक, पटाजीरवा देवी माई स्थान, तुगकरिया चौक, बैरिया बाजार होते हुए तेलहु पोखरा चौक पहुंची। इन सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मुकेश सहनी का स्वागत किया और वीआईपी के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।


इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि वीआईपी ने बिहार में दिखा दिया है कि हम जहां भी खड़े होते हैं, वहीं से लाइन से शुरू हो जाती है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिसने भी वीआईपी से दोस्ती की वह 10 कदम आगे बढ़ा और जिसने भी दुश्मनी की वह 10 कदम पीछे रह गया। सहनी ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए आज हमें संघर्ष करना होगा और लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने इसके लिए लोगों के हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया। 


उन्होंने कहा कि पहले जो राजा होता था उसी के घर में राजा जन्म लेता था, लेकिन आज जिसके पास ज्यादा वोट होता है वही राज करता है। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि आज हमलोगों के पास 15 प्रतिशत से अधिक वोट है लेकिन हमलोग आजतक अपनी वोट की शक्ति को नहीं पहचान सके। यही कारण है कि हम आज इस स्थिति में हैं। पूर्व मंत्री ने लोगों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष करते रहने की अपील की।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें